नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच विश्व कप के ग्रुप ए का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बुरी तरह हराया। नामीबिया की टीम को भारत ने 93 रनों के बड़े अंतर से हराया। टी-20 विश्व कप के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अपने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो साल 2012 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के कोलंबों में बना था। तब भारतीय टीम ने कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड को 90 रनों के बड़े अंतर से हराया था तब से लेकर आज के मैच से पहले तक यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत थी। लेकिन अब इस जीत को दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.