नई दिल्ली, फरवरी 13 -- ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि, नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी का नाम लिया, जिन्होंने नामीबिया की कमर तोड़ने का काम किया। नामीबिया को इस मैच में 93 रनों से करारी हार मिली। मैच के बाद कप्तान इरास्मस ने वरुण चक्रवर्ती का नाम लिया और कहा कि उन्होंने हमारी कमर तोड़ दी। वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर किए, 7 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। गेरहार्ड इरास्मस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "आप जानते हैं कि यह काफी छोटा मैदान है, शायद थोड़ी ओस जमने से उस पारी के आखिरी हिस्से में स्पिनरों के लिए मुश्किल हो सकती है। हमें सच में 26 ओवर (भारत की पारी और अपने पावरप्ले) के क्रिकेट के बाद लगा कि हमारे पास मौका है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.