बक्सर, दिसम्बर 11 -- युवा के लिए ------ जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दिया निर्देश, राज हाईस्कूल में कार्यक्रम आंगनबाड़ी, टोला सेवक व बीएलओ की मदद से होगी व्यापक खोज फोटो संख्या- 15, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव के राज हाईस्कूल के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक। डुमरांव, संवाद सूत्र। प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरांव की ओर से राज हाईस्कूल के सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों की पहचान करना था जो किसी न किसी कारणवश अब तक विद्यालयी शिक्षा से वंचित हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ऐसे सभी नियमों, प्रक्रियाओं और प्रयासों की जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से इन बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय तक लाना है, ताकि राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से ...