मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में शुक्रवार को होनेवाली नामांकन समिति की बैठक वीसी के आदेश पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि वीसी के आदेश के बाद अगली बैठक की तिथि तय की जायेगी। बैठक में पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट निकालने पर चर्चा होनी थी। स्नातक में बढ़ी हुई फीस भी चर्चा की जानी थी। बैठक स्थगित होने से पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट समय पर निकलने में देरी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...