कोडरमा, फरवरी 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय कृष्ण ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें उमेश वर्मा, पप्पू मेहता, रोहित मेहता, बसंत मेहता, राज कुमार मेहता, सूरज उजाला और संतोष यादव शामिल हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए भी कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। वार्ड संख्या 12 से अमर रजक, वार्ड संख्या 13 से पंकज मेहता तथा वार्ड संख्या 6 से एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन...