मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में नामांकन करा चुके लगभग सात हजार छात्रों की फीस वापस करने की मांग शुरू हो गई है। विवि में पीजी में छात्राओं और एस-एसटी विद्यार्थियों से फीस नहीं लेने के आदेश के बाद, यह मांग उठी है। जिन छात्र-छात्राओं ने पहले नामांकन करा लिया और उसके बाद फीस नहीं लेने का आदेश आया, वे अब कॉलेजों और विभागाध्यक्षों के पास आवेदन कर रहे हैं। इसके कारण पीजी में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का मामला भी अटक गया है। एक तरफ फीस नहीं लेने का आदेश जारी किया जा चुका है, वहीं कई प्राचार्य और विभागाध्यक्ष इस आदेश के विरोध में हैं। यह आदेश चूंकि सभी छात्राओं को लेकर है, ऐसे में पहले नामांकन करा चुके छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों की फीस वापस करने को लेकर मामला फंस गया है। कई प्राचार्यों और विभागाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.