जमशेदपुर, फरवरी 3 -- नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में भरपूर गहमागहमी है। परंतु बीते चार दिनों में मेयर और अध्यक्ष के नामांकन को लेकर कोई खास सरगर्मी नजर नहीं रही। मानगो से 20 लोगों ने मेयर के लिए पर्चे खरीद रखे हैं परंतु नामांकन एक भी नहीं किया गया। जुगसलाई से 14 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं और मात्र एक ने पर्चा जमा किया है। इसी प्रकार चाकुलिया से पांच ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं और मात्र एक ने ही नामांकन किया है। इसके कारण आज और कल बड़ी संख्या में नामांकन होने की संभावना है। मानगो से 36 वार्ड हेतु 354, जुगसलाई से 123 और चाकुलिया से 45 ने पर्चे खरीदे थे। अभी तक तीनों निकायों को मिलाकर मात्र 29 ने वार्ड और दो ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किये हैं। बचे लोगों को इन्हीं दो दिनों में नामांकन का पर्चा दाखिल करना है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.