रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम चुनाव में नामांकन शुरू होते ही समाहरणालय में वकीलों की हलचल और तेज हो गई। पार्षद और महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन कराना आसान नहीं रह गया है। फॉर्म भरने से लेकर पूरी चुनावी प्रक्रिया की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए प्रत्याशियों की वकीलों के सिरिस्ता तक भागमभाग बढ़ गई है। इसके लिए वकील अलग-अलग दरों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, केवल नामांकन पत्र भरवाने और दस्तावेजों को दुरुस्त कराने के लिए प्रत्याशियों से पांच से 30 हजार रुपये तक शुल्क लिए जा रहे हैं। वहीं, नामांकन से लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया जांच, शपथ पत्र, आपत्ति और अन्य कानूनी सलाह के लिए अलग दर ली जा रही है। इसी कारण दिनभर समाहरणालय में प्रत्याशियों के साथ वकीलों का हुजूम रहा। कई नए प्रत्याशियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.