पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला के लिए नामांकन फार्म भरने की तिथि में विस्तार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब 10 मार्च तक ऑन लाईन आवेदन जमा होगा। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी से 22 फरवरी तक ऑन लाईन नामांकन फार्म भरने की तिथि घोषित की गई थी। अभी तक करीब तीन सौ बच्चों का आरटीई के तहत दाखिला के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। अधिक से अधिक बच्चों इसका लाभ उठा सके इस कारण ऑन लाईन आवेदन के लिए अवधि विस्तार कर 10 मार्च किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...