कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु जिलास्तरीय नामांकन समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की उपस्थिति में पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जाए। साथ ही, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में संविदा आधारित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस हेतु एक जिला चयन समिति की बैठक आयोजित कर कर्मियों के चयन की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अविनाश राम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अनूप कुजूर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.