बोकारो, फरवरी 6 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के साथ प्रत्याशियों का सोशल साइट में जन संपर्क तेज हो गया है। कोविड संकट काल से अब तक के संबंधित प्रत्याशियों के कार्यो की सारा दास्तान सोशल साइट में सजने लगा है। इसके अलावे शहर की पुराने और जटील समस्याओं पर एक बार फिर से नगरवासियों को राहत व संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर वायदे किया जा रहा है। बदलते समय के अनुसार अब रील में भी मेयर और पार्षद प्रत्याशी देखे जा रहे है। हालांकि सोशल साइट पर भी निर्वाची पदाधिकारियों की नजर है। अधिकांश वार्ड मोहल्लों के वोटरों में आक्रोश: निगम क्षेत्र के सभी वार्ड मोहल्लो के वोटरों में निगम क्षेत्र की र्दुदशा को लेकर आक्रोश है। जबकि नगर परिषद से क्षेत्र नगर निगम में तब्दील हुई। लेकिन मूलभूत सुविधाओं को लेकर अब भी क...