लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए शनिवार को नामांकन का तीसरा दिन रहा। जिसमें संबंधित निर्वाची अधिकारी के यहां नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के एक लिए फार्म की बिक्री हुई। वार्ड नंबर दो से फरजाना परवीन और वार्ड नंबर चार से नीना कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड एक से छ्ह के लिए दो फार्मों की बिक्री हुई। दो नामांकन हुए। वार्ड सात -12 में कुल चार फार्मों की बिक्री हुई। वार्ड 13-18 में पांच फार्मों की बिक्री हुई। वार्ड 19-23 में कुल तीन फार्मों की बिक्री हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...