मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। पीजी में नामांकन नहीं होने पर पश्चिम चंपारण जिले से आये एक छात्र ने विवि परिसर में हंगामा किया। उसने कहा कि वह ओबीसी वर्ग में है और उसे स्नातक में 57 प्रतिशत अंक है। इसके बाद भी मेरिट लिस्ट में उसका नाम नहीं है। छात्र को हंगामा करते देख सुरक्षा गार्ड ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा कि वह मेरिट लिस्ट में आने का हकदार है। इसके बाद भी उसका नामांकन नहीं हो रहा है। विवि के अधिकारियों ने कहा कि मेरिट लिस्ट में उससे अधिक नंबर वाले छात्रों का चयन हुआ है। इसके बाद भी छात्र हंगामा कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.