बक्सर, अक्टूबर 13 -- पेज चार के लिए ----- डुमरांव, संवाद सूत्र। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गया है। हालांकि, नामांकन की गति अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरने वाले निर्दलीय उम्मीदवार पुराने प्रत्याशियों के नामांकन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे भावी उम्मीदवार कचहरी पहुंच उन अधिवक्ताओं से सलाह-मशविरा कर रहे हैं, जो नामांकन फॉर्म भरने के विशेषज्ञ माने जाते हैं। कचहरी आए एक युवक ने बताया कि डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरना चाह रहे हैं। अभी बड़े दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र नहीं भरा है। इस कारण वे भी इंतजार कर रहे हैं। बड़े दलों के उम्मीदवारों का नामांकन पत्र ही उनके लिए मार्गदर्शन होगा। इससे त्रुटि होने की आशंका नहीं रहेगी। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.