रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। श्री महावीर मंडल केंद्रीय चुनाव समिति के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 12 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह, सागर वर्मा, धर्मराज यादव और जय सिंह यादव ने दावेदारी पेश की है। उपाध्यक्ष पद के लिए राजा सेन गुप्ता व राहुल सिन्हा, मंत्री पद के लिए सुभाष साहू व नीलेश यादव, सहमंत्री के लिए प्रकाश चंद्र सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद सारस्वत व आनंद जालान ने पर्चे भरे। वहीं, ऑडिटर पद के लिए ब्रजेश कुमार गुप्ता ने नामांकन किया। चुनाव पदाधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्र महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। प्रवक्ता शंकर प्रसाद के अनुसार, नामांकन की अंतिम तिथि गुरुवार है। शनिवार को ...