गंगापार, जनवरी 28 -- अधिवक्ता संघ बारा के चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।चुनाव अधिकारियों गया प्रसाद त्रिपाठी, विजय शंकर सिंह,सुनीत कुमार श्रीवास्तव के अनुसार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दल बहादुर सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष हेतु चन्दन कुमार साहू,अपर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाल, आडीटर पद पर अभिलाष त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर प्रेम चंद्र सिंह, राम कुमार कुशवाहा, राहुल त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...