पलामू, जनवरी 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। जबकि तीन उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए पर्चा की खरीददारी की। शुक्रवार को दूसरे दिन मेयर पद के लिए जय श्री गुप्ता, नीलू गुप्ता और निर्मला तिवारी ने नामांकन पर्चा की खरीददारी की। जबकि पहले दिन गुरुवार को आठ उम्मीदवारों ने पर्चा की खरीददारी की है। अभी तक कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन पत्र खरीदारी करने और दाखिल करने का अंतिम तिथि चार फरवरी निर्धारित है। नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपने कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कई उम्मीदवार ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों द्वारा बैठकों का भी दौर जारी है। नगर निकाय के वार्डो में भी चुनाव को लेकर सरग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.