चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार सेवंती देवी ने निर्वाचित पदाधिकारी सह एनडीसी विनय कुमार के समक्ष दाखिल किया। सेवंती देवी के नामांकन में समर्थक के रूप में सुरेश यादव एवं प्रस्तावक के रूप में बिरजू यादव शामिल थे। नगर परिषद के चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार रोहित कुमार साव और राजेश कुमार रोशन ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं वार्ड पर्षद पद के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन के दूसरे दिन नामांकन पत्र की खरीदारी किया है। नगर पर्षद में कुल 22 वार्ड हैं। जिसमें वार्ड परिषद पद के लिए एक उम्मीदवार नामांकन के दूसरे दिन नामांकन कराया है, वही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। अब तक मात्र दो नामा...