गढ़वा, जनवरी 31 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत आम चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिये नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी समेत दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिये एक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। शनिवार को विजयालक्ष्मी देवी व किरण देवी ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद के लिये वार्ड नंबर 4 से नीरज कुमार मेहता ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। उधर नामांकन पत्रों की बिक्री के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिये एक प्रत्याशी शमीमा बानो ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं वार्ड पार्षद के लिये 21 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.