पलामू, फरवरी 4 -- छतरपुर/हरिहरगंज/हुसैनाबाद/विश्रामपुर, हिन्दुस्तान टीम। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन पर्चा दाखिल करने की समय सीमा बुधवार समाप्त हो गई है। मेदिनीनगर के अलावा छतरपुर, हरिहरगंज, हुसैनाबाद और विश्रामपुर में भी नामांकन को लेकर गहमागहमी बनी रही। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बुधवार को अध्यक्ष के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया जबकि वार्ड सदस्य के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जय किशोर कुमार उर्फ जेके पासवान ने निर्वाची पदाधिकारी सह हुसैनाबाद एसडीओ गौरांग महतो के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया। विश्रामपुर नगर परिषद में अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 24 और 20 वार्डों...