हजारीबाग, फरवरी 5 -- कलेक्ट्रेट में बनी रही गहमा-गहमी हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम हजारीबाग चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भारी भीड़ और उत्साह के बीच मेयर और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन का अंतिम दिन महापौर के लिए ओर और वार्ड पार्षद के लिए 47 लोगों ने पर्चा भरा। उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐसा लग रहा था कि निकाय चुनाव का रण शुरू हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन दिग्गजों ने ताकत दिखाई। इससे कलेक्ट्रेट में भारी गहमागहमी बनी रही। वार्ड पार्षद और मेयर प्रत्याशियों के जुलूस से शहर की सड़कें जाम हुई। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी है। मतदान और परिणाम: झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंग...