आगरा, फरवरी 7 -- नामनेर बाजार कमेटी के ब्रजेश पंडित का कहना है कि नामनेर बाजार में पांच दिन पहले पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उनके अनुसार अधिकारियों को अवगत कराने के वावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। कभी अवकाश तो कभी टीम की उपलब्धता न होने की बात कही जा रही है। इस समय पूरे बाजार में जलभराव है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...