हमीरपुर, जनवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड पर ट्रक के अंदर बैठकर दारू पार्टी करते समय युवकों में शराब पीने को लेकर हुए विवाद एक युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से फरियाद की। सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड निवासी राजबहादुर यादव ने एसपी से फरियाद करते हुए बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र सुमित यादव हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्टरी में ट्रक चालक था। बीते 14 जनवरी की देर रात वह अपने दोस्त महेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता व बाबू के साथ ट्रक के केबिन में बैठकर दारू पार्टी कर रहे थे। शराब पीने के बाद दोस्तों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिस पर मारपीट करते हुए लोहे के लीवर से हमला कर दिया। जिसमें सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे महेंद्र गुप्ता व आकाश गुप्ता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.