गिरडीह, जनवरी 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। चोरी के एक मामले में नामजद आरोपी ताराटांड़ थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव निवासी विकास हेम्ब्रम उर्फ आसीन हेम्ब्रम के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को डुमरी पुलिस ने शुक्रवार को उसके आवास पर चिपकाया। आरोपी हरिलाल हेम्ब्रम का पुत्र है। डुमरी थाना के एसआई मोतीलाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी के गांव पहुंची और उसके आवास में इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। बताते चलें कि लगभग छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के डुमरी चौक स्थित एक गुमटी में ताला तोड़कर चोरी के मामले में उसे आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...