बेगुसराय, मार्च 7 -- बीहट, निज संवाददाता। नामजदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ परिजनों ने करीब डेढ़ घंटें तक पिपरादेवस पटेल चौक के निकट नेशनल हाइवे 28 को जाम रखा। पहले पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया। लेकिन एसपी के बुलाने की मांग और लोगों के अड़े रहने के बाद आसपास के कई थाने की पुलिस पहुंची और पुलिस को बलपूर्वक जाम को हटाना पड़ा। पिपरादेवस के 20 वर्षीय छोटू का शव परिजन ज्योंहि लेकर पिपरादेवस पहुंचे, लोगों ने गोलीबारी की घटना में नामजदों के विरूद्ध कारवाई करने की मांग को लेकर शव को नेशनल हाइवे 28 पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही बरौनी थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टा रंजन कुमार ठाकुर सशस्त्र पुलिस बल के साथ पटेलचौक पर पहुंचकर लोगों को जांच के बाद समुचित कारवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को जाम हटाने का आग्रह किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.