गया, दिसम्बर 27 -- सूबे के साथ कई प्रदेशों में प्रसिद्ध नामचीन कव्वाल इम्तियाज भारती (78) का निधन शनिवार को हो गया। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। शनिवार को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उनका इंतकाल हो गया। इशा की नमाज के बाद नादरा गंज सड़क वाली मस्जिद के पास जनाजे की नमाज अदा की गई। पटना रोड में कर्बला में स्थित डिवीजन कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके करीबी व नादरागंज के रहने वाले मो. सैफुल इस्लाम ने बताया कि प्रसिद्ध कव्वाल इम्तियाज भारती का जन्म औरंगाबाद जिले के बारूण सोनगर के शेख बिगहा गांव में हुआ था। लेकिन, उनकी कर्मभूमि गया जी में रही। वह शहर के नादरागंज मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया कि वह बिहार के अलावा यूपी में बहुत प्रसिद्ध रहे। उन्होंने ख्वाजा गरीब नमाज पर उनकी कव्वाली बहुत प्रसिद...