मेरठ, जून 12 -- मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम के साथ नौचंदी पुलिस ने सूरजकुंड में एक गोदाम पर छापा मारकर नकली टेनिस बॉल पकड़ी है। इनकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। सिक्सिट और निविया ब्रांड की नकली बॉल को कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिल रही थी नवीन स्पोर्ट्स गांधीनगर में निविया और सिक्सिट कंपनी की नकली टेनिस बॉल बनाई जा रही हैं। इन्हें कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। एसएसपी ने नौचंदी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम का गठन कर नवीन स्पोर्ट्स पर टीम के साथ पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने सिक्सिट की 912 बॉल और निविया की 906 बॉल बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया आरोपी नवीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.