रांची, दिसम्बर 15 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम लैंपस में सोमवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, प्रमुख आशा कच्छप और बीडीओ विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने घोषणा की है कि इस बार सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बोनस सहित Rs.2450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को भुगतान एकमुश्त 48 घंटे से सात दिनों में सीधे उनके खाते में कर दिया जाएगा। लैंपस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी निबंधित किसानों से अपील की कि वे बिचौलिए को औने-पौने दाम में धान नहीं बेचकर लैंपस के माध्यम से ही बिक्री करें। लैंपस अध्यक्ष आरती कुजूर ने 48 घंटे में भुगतान की सुविधा से इस वर्ष लैंपस के माध्यम से अधिक धान बिक्री होने की संभावना जताई। प्रखंड प्रमुख आशा कच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.