रांची, मई 12 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के बंधुवा, हुआंगहातू और रूडूंगकोचा के जंगलों में हिंसक जानवार आने की जानकारी मिलने पर आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण दहशत के साए में जीने के लिए मजबूर हैं। ज्ञात हो कि गुरुवार को जंगल में बकरी और बैल चराने गई महिलाओं ने शेर देखने का दावा किया था। उसके बाद से गांव के मवेशियों का गायब होना और मृत पाए जाने से ग्रामीणों को विश्वास हो गया है कि जंगल में शेर आया है। शुक्रवार को सोमा उरांव का बैल मृत पाया गया था और रविवार को रायसा रोड़े मुंडा का बैल मृत मिला। क्षेत्र में डर का ऐसा माहौल है कि शाम ढलते ही लोग घर के मुख्य दरवाजा को बंदकर अंदर खुद को कैद कर ले रहे हैं। बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है इससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं ग्रामीण सुरक्षा के लिए हाथ में टांगी, तलवार, फरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.