रांची, फरवरी 20 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नामकुम-डोरंडा रोड पर स्वर्णरेखा नदी पुल से पुलिस ने गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नालंदा जिले के सुकमा के थारथरी गांव निवासी विष्णु चौधरी के पुत्र 25 वर्षीय रुपेश चौधरी के रूप में हुई। एसआई सोनू कुमार दास ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसके गांव के पुलिस स्टेशन में सूचना दी गई, इसके बाद परिजन नामकुम पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति कमजोर थी। वह अपने बड़े भाई मुकेश चौधरी के साथ तमिलनाडु कमाने गया था, वहां पर काम नहीं मिलने पर घर लौट रहा था। उसी दौरान आंध्र प्रदेश के कवाली स्टेशन पर सामान खरीदने उतरे मुकेश की ट्रेन छूट गई और रुपेश अकेले रांची पहुंच गया, स्टेशन से निकलकर वह भटककर नामकुम पहुंच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.