रांची, मार्च 10 -- नामकुम, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा रांची जिला ग्रामीण के तत्वावधान में सोमवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक नीरा यादव मौजूद थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं घरों की नहीं पूरे देश की शान हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज को मजबूत बनाना है तो सबसे पहले महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देकर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं, इनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला आरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण जैसी पहल शामिल हैं। इस दौरान पूर्व विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.