रांची, मई 8 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंगरसराय के पीड़ीटोला से 103 बोरा डोडा जब्त किया है। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगरसराय के पीड़ी टोला में एक सुनसान जगह पर बने घर में डोडा रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस गांव के पीड़ीटोला में सुनसान जगह पर टूटा-फूटा बंद घर के पास पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, घर गांव के जेगो मुंडा का है। इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ताला तोड़ने पर तीन कमरों से 103 बोरा डोडा जब्त किया गया। इस मामले में थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि जेगो मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.