रांची, फरवरी 8 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके हेसो और गरुड़पीढ़ी में रविवार को पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने सुदूर जंगल में लगभग पांच एकड़ में की गई पोस्ते की खेती को ट्रैक्टर और ग्रास कटर मशीन से नष्ट कर दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान चलाया। फसल नष्ट करने के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया और उन्हें पोस्ते की खेती से होनेवाली हानि के साथ पर्यावरण और सामाजिक जीवन पर पड़नेवाले इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में पोस्ते की खेती करने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.