रांची, मार्च 2 -- नामकुम, संवाददाता। थाना परिसर में रविवार को नामकुम के पूर्व थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद को विदाई दी गई। वहीं नए थानेदार मनोज कुमार का स्वागत किया गया। पूर्व थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग सर्विस का एक पार्ट है, नामकुम क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिससे उन्हें कामकाज में काफी सहूलियत हुई। वही नए थानेदार मनोज कुमार ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने में समाज के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध रहने की बात कही। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह, शहजाद आलम, संजीव सिंह, दुर्गा साहू सहित थाना परिवार के सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को शॉल, बुके और उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर श्याम किशोर सिंह, राजेन्द्र शाही मुंडा, रामकुमार यादव, आत्मानंद पांडेय, सुनील याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.