रांची, अगस्त 10 -- नामकुम, संवाददाता। पुलिस ने रविवार को नामकुम खटाल निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि रोहित के खिलाफ थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। लेकिन वह फरार चल रहा था। शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे नामकुम रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा था। उसने सभी कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...