रांची, दिसम्बर 29 -- नामकुम, संवाददाता। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोमवार को सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर के तत्वावधान में ताज स्कड पब्लिक स्कूल, कांटा टोली में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 75 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्टेट कन्विनर सोहेल अख्तर ने बताया कि यह वितरण संस्था की देशव्यापी कल्याणकारी मुहिम "प्रोजेक्ट राहत" के तहत किया गया है, जो बिना किसी भेदभाव के चलाया जाता है। मुख्य अतिथि ताज पब्लिक स्कूल के निदेशक मोहम्मद जुबैर ने समाज के संपन्न वर्ग से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में मोहम्मद इब्राहिम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.