रांची, फरवरी 21 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम पुलिस ने शनिवार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार मो हुसैन उर्फ बिट्टू को जेल भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी बिट्टू आजाद बस्ती कुजू का निवासी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के सिदरौल से उसे बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। चेकिंग के दौरान आरोपी बाइक का कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक रामगढ़ से चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...