रांची, जनवरी 5 -- नामकुम, संवाददाता। सिधाटोली महिलौंग निवासी अनुज कुमार सिंह ने चूनाभठ्ठा गाड़ीखाना चौक निवासी सुमित कुमार सिंह के खिलाफ टाटीसिलवे थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। अनुज ने सुमित पर शराब पीकर गाली-गलौज करने, घर में घुसकर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि अनुज एक जनवरी को चुरनी फॉल घूमने गया था। वहां सुमित ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जिसे वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। इसके बाद अनुज अपने घर लौट आया और सो गया। इधर, उसी रात लगभग नौ बजे सुमित अपने दो दोस्तों के साथ अनुज के घर पहुंचा और दोबारा हमला कर दिया। अनुज किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सदर अस्पताल जाकर इलाज कराया। पीड़ित ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण पुलिस को आवेदन देने में देरी हुई। इधर, टाटीसिलवे प...