रांची, फरवरी 24 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चायबगान स्थित कुएं से पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 62 वर्षीया जानकी बाला के रूप में हुई है। वह अपने बच्चों के साथ चायबगान स्थित प्रशांत झा के मकान में किराए पर रहती थी। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज रिनपास अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे महिला सोकर उठी और बिना किसी को बताए घर से निकल गई। सुबह जागने पर जब परिजनों ने उसे खोजने लगे, कुछ देर बाद बागान स्थित एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.