रांची, मार्च 25 -- नामकुम संवाददाता थाना क्षेत्र रायशा मोड़ के पास एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एसयूवी चालक गुरुदयाल मुंडा की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे की है। घायलों में देवेन्द्र मुंडा की हालत गंभीर बनी है। बताया जाता है कि दशम फॉल थाना क्षेत्र के देवेन्द्र मुंडा, मनोज मुंडा, बुंडू निवासी जगदीश महतो, भूपेश मुंडा और उमेश मुंडा एसयूवी से बुंडू से रांची के लिए निकले थे। रायशा मोड़ के पास एसयूवी का कोई पॉर्ट टूट गया और वह सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार मनोज कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भिजवाया और दुघर्टनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। वहीं एसयूवी की स्टीयरिंग में फंसे शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.