रांची, जुलाई 15 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोवाडीह अखराकोचा में शराब के नशे में दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक ने दूसरे के पेट और चेहरे पर छुरा मार दिया जिससे उसकी आंत बाहर निकल गई। घटना मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे की है। आनन-फानन में मामले की जानकारी नामकुम पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। मौके से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो घरों में शराब बेची जाती है। अक्सर दूर-दूराज से लोग वहां शराब पीने पहुंचते हैं। मंगलवार को भी कांटाटोली के टमटमटोली से एक कार मैकेनिक और बुढ़मू से दो युवक वहां शराब पीने पहुंचे और आपस में उलझ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आए दिन शराबियों के बीच मारपीट होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...