बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- नाम, पता व सर्टिफिकेट एक और नालंदा व नवादा जिलों में 2 शिक्षकाएं कर रहीं नौकरी स्थापना डीपीओ ने पत्र जारी कर दोनों शिक्षिकाओं को सबूत के साथ बुलाया बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। रंजना कुमारी, पिता रतन प्रसाद और माता स्व. सियावती देवी। यह नाम भले ही एक है पर नालंदा व नवादा जिलों में इस नाम से दो शिक्षिकाएं नौकरी कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद स्थापना डीपीओ ने दोनों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ अपने कार्यालय में आने की हिदायत दी है। इसके लिए पहले भी पत्र जारी किया गया था। लेकिन, उस तिथि में संबंधित शिक्षिकाएं उपस्थित नहीं हो सकी थीं। उसके बाद एक बार फिर से तिथि जारी कर अपने कार्यालय में आने का आदेश दिया है। डीपीओ स्थापना द्वारा गिरियक प्रखंड के बीईओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मध्य विद्यालय घोसरावां (ग...