गिरडीह, फरवरी 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सहेली के साथ सोने के बहाने एक नाबालिग स्कूली छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में छात्रा के परिजन ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। थाना में दिए गए आवेदन में परिजनों ने उल्लेख किया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सहेली के साथ रात को सोने का बहाना बनाकर छात्रा को घर से ले गया। सुबह काफी देर बाद भी छात्रा अपने घर वापस नहीं लौटी। तब उसकी मां पुत्री की तलाश में छात्रा की सहेली के घर खोजबीन के लिए पहुंची, लेकिन सहेली के परिजनों ने छात्रा के घर वापस जाने की बात कहकर मामले को टाल दिया। परिजनों ने छात्रा की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका कोई पता नहीं चला। परिजनो...