रामगढ़, फरवरी 13 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार दोपहर बिजुलिया तालाब रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में लक्ष्मी कुमारी, शीतल कुमारी और डोली कुमारी घायल हो गईं। तीनों रांची रोड मरार स्थित मुंडा टोली की निवासी हैं और कस्तूरबा महाविद्यालय से मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रही थीं। इसी दौरान एक नाबालिग स्कूटी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें गुरु नानक स्कूल के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों का इलाज किया। सूचना मिलने पर युवतियों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल युवतियां खतरे से बाहर हैं। राहगीरों के अनुसार शहर में नाबालिग बच्चों के खुलेआम दोपहिया वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार एक ही स्कूटी पर तीन या अधिक ...