बदायूं, दिसम्बर 4 -- अलापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ककराला की रहने वाली एक महिला ने अलापुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी से आरिस पुत्र आमिर फोन पर लगातार संपर्क करता था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी पीछे हट गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इसके बाद मां जब आरोपी के घर शादी की बात करने गई, तो आरोप है कि आरिस और उसके पिता आमिर ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि पीड़िता को भी पीटा और धमकी दी कि जो करना हो कर लो, शादी नहीं करेंगे। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...