गया, जनवरी 9 -- नाबालिग से शादी करने मामले में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले दो तस्करों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मझौली गांव के आदित्य पासवान की पुत्री अंजली कुमारी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, मुसेहनी गांव के संजय पासवान और उनकी पत्नी कंचन देवी ने अपने दूर के रिश्तेदार आदित्य पासवान को अपनी बेटी की शादी एक अच्छे लड़के से करवाने की बातें कहीं। पिछले कुछ दिनों से लगातार दबाव के बाद आदित्य शादी के लिए तैयार हो गए। इस दौरान डोभी के पचवहिनी मंदिर में शादी के लिए आदित्य अपनी पुत्री को लेकर गए। इस दौरान दो युवक जिनमें से एक दूल्हा बना था शादी के लिए आया। शादी समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने दूल्हा बने युवक से आधार कार्ड की मांग किया। आधार कार्ड में दूल्हा बने युवक का पता सासाराम अंकित था। आधार कार्ड फ...