औरंगाबाद, अगस्त 1 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि तीन लड़कों ने उसे लाल रंग के टोटो पर जबरन बिठाया और झाड़ियों में ले जाकर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो लड़के पास ही खड़े रहे। घटना के बाद आरोपितों ने उसे वापस टोटो में बिठाकर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के मामले में दाउदनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विवादित किशोर को निरुद्ध किया है। एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने जानकारी दी कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर गुरुवार को दाउदनगर थाना में दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच का भार पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी को सौंपा गया। शुक्रवार को पुलिस ने छापेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.