देहरादून, जुलाई 5 -- प्रेमनगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक संगीत शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 03 जुलाई को किशोरी के पिता की ओर से प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी विश्वास दत्त शर्मा पुत्र स्व० राजीव दत्त शर्मा निवासी प्रेमनगर के पास संगीत सीखने जाती थी। आरोप लगाया कि व्यक्ति किशोरी से लंबे समय से अश्लील हरकत कर रहा था। बाद में उसने किशोरी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। जिसे 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को दरू चौक प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, यहां से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.