समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- उजियारपुर। उजियारपुर व अंगारघाट पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी सहित 4 वांछित को गिरफ्तार किया है। इनमें उजियारपुर थाना के देसुआ गांव से दिलीप पासवान का पुत्र उत्तम पासवान को गांव के ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के वतौर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। वहीं दूसरी ओर अंगारघाट पुलिस ने एक मारपीट की घटना के आरोपी अंगारघाट वार्ड 5 निवासी शिवधारी सहनी का पुत्र उमेश सहनी व उसके पत्नी नमिता देवी व सुरेंद्र सहनी का पुत्र अमन सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को एक मारपीट मामले में बतौर आरोपी न्याययिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.