रुद्रपुर, जुलाई 28 -- रुद्रपुर। शहर की एक महिला ने एक किशोर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की जान-पहचान एक कॉलोनी निवासी किशोर से थी। आरोप लगाया कि किशोर ने पहले बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 जून को किशोर ने एक गोदाम में बेटी को पुनः बुलाया और फिर दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद किशोर ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को किशोर को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। किशोर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.